विकास के नाम पर भाजपा कर रही भ्रष्टाचार- कुलदीप गुर्जर

punjabkesari.in Friday, Aug 30, 2024 - 06:48 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): भाजपा सरकार ने प्रदेश में विकास के नाम पर केवल भ्रष्टाचार किया है। टूटी सड़कें, मूलभूत सुविधाओं का अभाव सोहना तावडू क्षेत्र की पहचान बन गई है। भाजपा सरकार ने जनता को सुविधाएं देने के नाम पर केवल अपनी जेबें भरने का काम किया है। इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सत्ता में आएगी और प्रदेश का चहुंमुखी विकास करेगी। यह बात कांग्रेस प्रदेश युवा सचिव एवं सोहना तावडू से चुनावी ताल ठोक रहे कुलदीप गुर्जर ने कही।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

कुलदीप गुर्जर ने कहा कि आज प्रदेश की जनता भाजपा से परेशान हो चुकी है। प्रदेश में विकास के नाम पर भाजपा सरकार ने भेदभाव किया है। खास तौर पर सोहना तावडू क्षेत्र को विकास से वंचित रखा गया है। कहने को तो सोहना क्षेत्र से दो प्रमुख गुड़गांव अलवर एक्सप्रेसवे और दिल्ली वडोदरा एक्सप्रेसवे का निर्माण किया गया है, लेकिन सोहना तावडू क्षेत्र की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। यही कारण है कि आज सोहना तावडू क्षेत्र की दमदमा रोड हो या हाजीपुर रोड, जोलाका, बिलाका रोड, उल्लावास से बंधवाड़ी रो, लोहसिंहानी, निमोठ, हरचंदपुर गढ़ी मुरली, पलवल रोड सहित कई अन्य सड़कों की हालत जर्जर हो चुकी है। इसके अलावा लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।

 

घंटो बिजली के कट लग रहे हैं। जनता को उनके सवालों का जवाब नहीं मिलता। यही कारण है कि आज जनता भाजपा की नीतियों से त्रस्त हो चुकी है और एक बार फिर सत्ता परिवर्तन का मन बना रही है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस सरकार का है। कांग्रेस राज में जनता को मूलभूत सुविधाएं देने के साथ ही क्षेत्र का विकास किया जाएगा। जिस क्षेत्र को भाजपा सरकार ने विकास से महरूम रखा है उस क्षेत्र के विकास को नई उंचाईयों पर ले जाया जाएगा। उन्होंने लोगों कहा कि वह सोहना तावडू की जनता के बीच जहां भी जा रहे हैं वहीं, उन्हें प्यार मिल रहा है। हर कोई युवा नेता कुलदीप गुर्जर को अपना समर्थन देते हुए आगे बढ़ रहा है। लोगों का कहना है कि उन्होंने कुलदीप गुर्जर को ही अपना विधायक मान लिया है। आने वाले चुनाव में केवल औपचारिकता करनी शेष रह गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static