कुरुक्षेत्र: भाखड़ा नहर में मिले 2 शव...नहीं हुई मृतकों की पहचान
punjabkesari.in Wednesday, May 17, 2023 - 04:24 PM (IST)

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र जिले में भाखड़ा नहर में दो अज्ञात शव मिलने का मामला सामने आया है। नहर में पीछे से दो अज्ञात शव बहते हुए कुरुक्षेत्र पहुंचे। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से इनको बाहर निकाला और अस्पताल में मोर्चरी में भेजा। दोनों मृतकों की उम्र 45 साल से ऊपर लग रही है। पुलिस ने उनकी पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचना दे दी है।
अभी तक नहीं हुई दोनों शवों की पहचान
गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि उनको फोन आया था कि ज्योतिसर भाखड़ा नहर में दो शव बहते हुए दिखाई दिए हैं। दोनों शव को बाहर निकाला गया। उनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने कहा कि दोनों शवों को 72 घंटे के लिए मोर्चरी हाउस में रखा जाएगा। अगर 72 घंटे में इसकी पहचान नहीं होती तो इसका पोस्टमॉर्टम कराकर अंतिम संस्कार करवा दिया जाएगा। वहीं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इनकी मौत का खुलासा होगा।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)