Kurukshetra: नहर में बहे 2 दोस्त, दूसरे दिन भी नहीं लगा कोई सुराग, परिजन नहर पर बैठे देख रहे राह

punjabkesari.in Saturday, Aug 09, 2025 - 08:42 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड) : कुरुक्षेत्र के लाडवा उपमंडल में पश्चिमी यमुना नहर में शुक्रवार को पैर फिसलने से 2 दोस्त पानी में बह गए। दोनों का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका। परिवार के साथ गांव के लोग पहरा लगाकर बैठे हैं। पुलिस और गोताखारों द्वारा सर्च अभियान जारी है। 

जानकारी के अनुसार प्रदीप व साहिल दोनों शुक्रवार को नहर पर आए थे। जहां पैर फिसलने से दोनों नहर में गिर गए। पानी का बहाव तेज होने के कारण दोनों बह गए। पुलिस जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि गोताखोर प्रगट सिंह की टीम का सर्च अभियान जारी है। इस बारे गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण पानी का बहाव तेज होने की वजह से सर्च अभियान में दिक्कत आ रही है, लेकिन फिर भी टीम लगी हुई है।

PunjabKesari

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static