Kurukshetra : ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझी, CIA2 ने दो आरोपी किए गिरफ्तार, रंजिश के तहत किया था मर्डर
punjabkesari.in Tuesday, Jan 20, 2026 - 02:00 PM (IST)
कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड) : केशव पार्क थीम पार्क (थीम पार्क) में पिछले साल 30 दिसंबर को सुबह एक सिर कटी लाश मिली थी। इसके बाद तमाम कुरुक्षेत्र पुलिस की अलग-अलग टीमें इस मामले को सुलझाने का प्रयास और मृतक की शिनाख्त में लगी हुई थी। उसके बाद 13 जनवरी को उस व्यक्ति की गर्दन कुरुक्षेत्र के पवित्र सनिहित सरोवर से बरामद हुई थी। अब कुरुक्षेत्र CIA2 की टीम ने ब्लाइंड मर्डर की गुथी को सुलझाते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
कुरुक्षेत्र पुलिस अधीक्षक नीतिश अग्रवाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान सुनील कुमार निवासी गांव खोजकीपुर जिला पानीपत के रूप में हुई है। आरोपियों ने रंजिश के तहत सुनील का मर्डर किया था। आरोपियों की पहचान मोहित निवासी खोजकीपुर और मनजीत निवासी पानीपत के रूप में हुई है।
आरोपी मनजीत को अपने साथ ट्रेन से कुरुक्षेत्र लेकर पहुंचे थे और पहले होटल में रुके थे। उसके बाद आरोपी टहलने के बहाने थीम पार्क में पहुंचे थे और लगभग एक घंटा वहीं पर टहलते रहे। उसके बाद आरोपियों ने सुनील का मर्डर कर दिया था। उन्होंने बताया कि मामले में 4 आरोपी शामिल थे। जिनमें से 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)