Kurukshetra: सीएम सैनी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, बोले- विपक्ष को राजनीति की बजाय सहायता करनी चाहिए

punjabkesari.in Saturday, Sep 06, 2025 - 05:18 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड) : हरियाणा में लगातार हो रही भारी बरसात के चलते मारकंडा नदी उफान पर है, जिससे शाहाबाद क्षेत्र और आसपास के दर्जनों गांवों की सैकड़ों एकड़ फसलें बर्बाद हो गई हैं। हालात का जायजा लेने मुख्यमंत्री नायब सैनी शनिवार को शाहाबाद पहुंचे और प्रभावित किसानों व ग्रामीणों से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्राकृतिक आपदा है और ऐसे समय में राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी मुस्तैदी से हालात पर नजर रखे हुए है। अधिकारी, मंत्री और विधायक प्रभावित लोगों की मदद में लगे हैं। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है, जबकि मौजूदा हालात में सभी दलों को एकजुट होकर पीड़ितों की सहायता करनी चाहिए।

फसलों के नुकसान को देखते हुए सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के लिए पोर्टल खोला है। अब तक करीब 2,500 गांवों के 1,69,738 किसानों ने 9,96,701 एकड़ भूमि पर हुई क्षति के लिए आवेदन किया है। मुख्यमंत्री ने किसानों से अपील की कि वे पोर्टल पर पंजीकरण अवश्य कराएं ताकि उन्हें उचित मुआवजा मिल सके।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static