सिक्किम में स़ड़क हादसे में शहीद हुआ हरियाणा का बेटा , 30 अगस्त को ही ड्यूटी पर लौटा था जवान

punjabkesari.in Friday, Sep 06, 2024 - 04:55 PM (IST)

कुरुक्षेत्र: कुरूक्षेत्र जिले के इस्माईलाबाद का जवान सिक्किम में हुए गाड़ी हादसे में शहीद हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में मातम फैल गया। लोग परिवार को सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंचने लगे। 

मेघा माजरा गांव निवासी फौजी गुरसेवक सिंह भारतीय सेना में अंबाला कैंट में तैनात था। जो सिक्किम में सेना की गाड़ी 400 फीट फिसलने से शहीद हो गया है। शहीद गुरसेवक के परिवार मे माता बीरमी देवी,पत्नी गुरजीत कौर व दो बच्चे अगमबीर सिंह व नवशिरत कौर है।

 परिजनों ने बताया कि गुरु सेवक सिंह एक माह की छुट्टी पूरी करने के बाद 30 अगस्त को ही ड्यूटी पर लौटे थे। हादसे के दिन परिजनों से बात हुई थी। गुरसेवक सिंह ने कहा था कि ऊपरी इलाके जा रहा हूं, जल्द वापस आऊंगा। जानकारी के मुताबिक गुरसेवक सिंह की पार्थिव देह 7 सितंबर को गांव में पहुंचेगी। इसके बाद सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static