इंसानियत शर्मसार: मजदूर के शव को दुकान से बाहर निकाल फरार हुआ दुकानदार, करंट लगने से गई जान
punjabkesari.in Wednesday, Feb 11, 2026 - 04:08 PM (IST)
पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां गौशाला के नजदीक कबाड़ी की दुकान पर करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। मौत के बाद दुकानदार परिजनों को फोन कर मजदूर के शव को बाहर निकाल कर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद दुकानदार ने अपनी दुकान को बंद कर दिया और घसीट कर शव को सड़क पर फेंक दिया।
जानकारी के मुताबिक मृतक लखन ओमी कबाड़ी के पास पुरानी मोटरसाइकिल के पार्ट्स को खोलने का काम किया करता था। जब शाम को वह काम कर रहा था तभी उसे करंट लग गया। करंट लगने के बाद कबाड़ी ओमी ने लखन के घर फोन किया और कहा कि लखन को करंट लग गया है उसे ले जाओ और जल्दी आ जाओ। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो लखन दुकान के बाहर अचेत अवस्था में पड़ा था, वहां कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। आनन -फानन में परिजन लखन को पानीपत के सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)