जवान मनोज कुमार को दी गई अंतिम विदाई, नदी में नहाने के दौरान हुई थी मौत

punjabkesari.in Thursday, May 26, 2022 - 04:09 PM (IST)

चरखी दादरी(नरेंद्र): जिले के नौरंगाबास जाटान गांव निवासी जवान मनोज कुमार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जिला प्रशासन की तरफ से नगराधीश नरेन्द्र कुमार व पुलिस कर्मचारियों ने जवान मनोज कुमार को पुष्प अर्पित करके नमन किया। जवान मनोज कुमार के बड़े भाई सुबेदार बीर सिंह ने बताया कि जवान मनोज कुमार वर्तमान में 6 ग्रनेडियर रूड़की में तैनात थे।

जब वे नदी में नहाने के लिए गए तो पैर फिसलने के कारण नदी मे गिर गए और मौत हो गई। सुबेदार बीर सिंह ने बताया कि हमारे परिवार का देश सेवा के प्रति क‌ई पीढीयों से लगाव रहा है। सुबेदार बीर सिंह ने बताया कि हमारी 4 पीढीयां सेना में रही हैं। जवान मनोज कुमार की एक 5 वर्ष की लड़की है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Related News

static