सफाई कर्मचारियों ने झाडू उठाकर किया प्रदर्शन, 2-3 मई को करेंगे भूख हड़ताल
punjabkesari.in Friday, Apr 27, 2018 - 01:33 PM (IST)
बहादुरगढ़(प्रवीन धनखेर): बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर झाड़ू उठाकर प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारियों ने सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले शहर के सभी मुख्य बाजार और सड़कों पर प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे भी लगाए।
सफाई कर्मचारियों ने कच्चे कर्मचारी को पक्का करने और समान काम समान वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने सरकार से 5 हजार रुपये जोखिम भत्ता लागू करवाने, एनपीएस स्कीम रद्द करवाने, ठेका प्रथा बंद करवाने की मांग की है। इसपर नेता बिजेंद्र सैनी का कहना है कि कल भी सफाई कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे।

उन्होंने बताया कि मांगे नही मानने पर कर्मचारी 29 अप्रैल को जींद में होने वाली रैली में बडा फैसला ले सकते है। कर्मचारी इस बार सरकार से लंबी लड़ाई लड़ने के मूड़ में दिखाई दे रहे हैं। योजनाबद्ध तरीके से सरकार का विरोध करने के लिए कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शनों की रूप रेखा भी तैयार कर ली है।
सफाई कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर 2 और 3 मई को भूख हड़ताल करेंगे। इसके बाद 8 मई को विशाल जुलूस निकाला जाएगा। 11, 12, 13 मई को पूरे प्रदेश के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। साथ ही कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर सरकार ने इसके बाद भी मांगे नही मानी तो बडा आंदोलन किया जाएगा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Rain Alert: हरियाणा में 2 दिन बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ चलेंगी तेज हवाएं...ये गलती न करें किसान