परंपरागत खेती छोड़ किसान ने शुरू की मशरूम की खेती, अब कमा रहा लाखों रुपए
punjabkesari.in Saturday, Jun 24, 2023 - 11:11 AM (IST)

टोहाना (सुशील सिंगला) : टोहाना उपमंडल के गांव अकावाली के रहने वाले किसान अवतार सिंह द्वारा परम्परागत खेती छोड़कर दो एकड़ में मशरूम की खेती करके जल बचाने की मुहिम को आगे बढ़ाया हुआ है। अब किसान इस खेती से लाखों रुपए कमा रहा है।

किसान को इस मुहिम के चलते सरकार व प्रशासन द्वारा किया गया सम्मानित
बताया जा रहा है कि किसान अवतार सिंह को इस मुहिम के चलते सरकार व प्रशासन द्वारा सम्मानित भी किया गया। सरकार के बागवानी विभाग द्वारा 40 परसेंट की सब्सिडी भी किसान को दी जा रही है। किसान द्वारा इस फसल को लगाने के बाद ढाई से तीन गुना मुनाफा हो रहा है। उसने अन्य किसानों से भी इस तरह खेती को अपनाने की अपील की है। किसान अवतार सिंह की इस मुहिम की सराहना गांव के सरपंच ज्सपाल सिंह सहित अन्य ग्रामीण भी कर रहे हैं।
अवतार सिंह मशरुम की फसल को पंजाब के लुधियाना में बेचते है। किसान अवतार सिंह के अनुसार यह मशरुम की फसल 38 दिन में तैयार हो जाती है तथा फसल लगने के बाद जो मिट्टी बचती है। उसे वह खाद के तौर पर अपने खेत में प्रयोग करता है। किसान ने कहा सरकार द्वारा साल 2012 के अनुसार 40 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है जबकि अब 11 साल बाद महंगाई चरम पर पंहुच चुकी है तो सरकार को इस सब्सिडी को बढ़ाना चाहिए ताकि किसानों को प्रोत्साहन मिले। इस पर गांव के सरपंच सरदार जसपाल सिंह ने कहा की हमारे गांव के किसान अवतार सिंह की इस मुहिम की वे सराहना करते है तथा अन्य किसानों को भी इस तरह की खेती को अपनाने की अपील करते है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)