ड्राइवर और कंडक्टर ने चाेरी किए 1 करोड़ के मोबाइल, लैपटॉप

punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 05:50 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): ई-कॉमर्स कंपनी का सामान ट्रक से लेकर जाते समय लॉजिस्टिक्स कंपनी के दो चालकों ने 669 आइटम चोरी करने का आरोप है। इन आइटम में आईफोन,स्मार्ट फोन और लैपटॉप शामिल है,जिनकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपये है। बिलासपुर थाना पुलिस ने लॉजिस्टिक्स कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

शिकायतकर्ता सुल्तान सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एएन एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स कंपनी में मैनेजर के पद पर काम करता है। उन्होंने बताया कि 18 जुलाई 2025 को उनके ट्रक में एक ई-कॉमर्स कंपनी का माल लोड होकर गुरुग्राम से गुजरात के अहमदाबाद (गुजरात) के लिए रवाना हुआ था। इसे ड्राइवर धर्मेंद्र और शैलेंद्र लेकर निकले थे। 20 जुलाई को अहमदाबाद स्थित कंपनी के सेंटर से सूचना मिली कि ट्रक तो वहां खड़ा है, लेकिन दोनों ड्राइवर गायब हैं। कंपनी ने जब दूसरे ड्राइवर को भेजकर ट्रक की जांच करवाई और सामान किया, तो पता चला कि ट्रक से 669 आइटम गायब थे। ड्राइवरों ने रास्ते में ही बड़ी चालाकी से सामान को चोरी किया गया।  

 

इस मामले की कानूनी प्रक्रिया काफी दिलचस्प रही। चोरी की सूचना के बाद सबसे पहले गुरुग्राम के बिलासपुर थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई। चूंकि घटना का पता गुजरात में चला था, इसलिए मामला वहां भेजा गया। बाद में जीपीएस लोकेशन के आधार पर पता चला कि वारदात राजस्थान के चित्तौड़गढ़ इलाके में हुई थी, तो कागजात वहां भेजे गए। लेकिन में पाया गया कि गाड़ी में माल गुरुग्राम के बिलासपुर इलाके से भरकर चला था और साक्ष्य यहीं से जुड़े हैं। इसके बाद अब 18 मार्च 2026 को बिलासपुर थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया। 

 

पुलिस अब जीपीएस लोकेशन और ड्राइवरों के मोबाइल नंबर के आधार पर उनकी तलाश कर रही है। जांच अधिकारी ने बताया कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया माल बरामद किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static