लिफ्ट देने के बहाने वैन में बैठाया फिर किया गैंगरेप'', पुलिस ने 2 आरोपियों को किया Arrest
punjabkesari.in Thursday, Jan 01, 2026 - 02:09 PM (IST)
फरीदाबाद: लिफ्ट देने के बहाने विवाहिता को ईको वैन में बैठाकर सामूहिक दुष्कर्म मामले के दोनों आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर सेल की मदद से तकनीकी जांच के आधार पर दोनों आरोपियों को मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात हिरासत में लिया गया।
पुलिस की शुरुआती पूछताछ में दोनों ने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को बुधवार दोपहर बाद अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। ब्यूरो
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
पलवल पुलिस का बड़ा एक्शन; 4 दिन के अंदर बैक टू बैक तीसरा एनकाउंटर किया, लूटकांड का वांछित आरोपी काबू