महेंद्रगढ़ में दर्दनाक हादसा...खेत में जुताई करते-करते दादा-पोते को एक झटके में खींच ले गई मौत, गम में डूबा परिवार
punjabkesari.in Tuesday, Jun 30, 2026 - 10:35 AM (IST)
महेंद्रगढ़ : हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले से एक दर्दनाक हादसा की खबर सामने आई है। यहां सोमवार देर शाम खेतों में जुताई करते हुए दादा -पोता एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। वहीं इस हादसे में दोनों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी क्षेत्र से है। हादसे में 65 वर्षीय हनुमान और उनके 15 वर्षीय पोते तरुण की जान चली गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि हनुमान अपने पोते तरुण खेत की जुताई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने खड्डे में जा गिरा। जिससे दोनों दादा-पोता को गंभीर चोटें लगने की जान चली गई। वहीं हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।