हरियाणा पुलिस भर्ती: पंचकूला में दौड़ के दौरान महेंद्रगढ़ के युवक की मौत, परिवार में पसरा मातम

punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2026 - 10:16 AM (IST)

मंडी अटेली: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीएसटी) के दौरान बुधवार को पंचकूला में एक अभ्यर्थी की मौत हो गई। महेंद्रगढ़ जिले के गांव सैदापुर निवासी 27 वर्षीय कपिल 2.5 किलोमीटर दौड़ के दूसरे राउंड में अचानक 2.5 किमी दौड़ के दूसरे बेहोश होकर राउंड में बिगड़ी तबीयत पड़ा। मौके ट्रैक पर गिरते ही तोड़ा दम पर मौजूद अधिकारियों और चिकित्सा टीम ने उसे तत्काल संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

भर्ती प्रक्रिया के तहत आयोजित 2.5 किलोमीटर दौड़ में कपिल पहला राउंड सफलतापूर्वक पूरा कर चुका था। दूसरे राउंड के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई, सांस फूलने लगी और वह ट्रैक पर गिर पड़ा। उसे तत्काल प्राथमिक उपचार देने का प्रयास किया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने बताया कि कपिल अपने पीछे करीब तीन वर्ष की एक बेटी छोड़ गया है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static