हरियाणा में बुजुर्गों व मरीजों के लिए पहल, हर हफ्ते इस दिन लगाए जाएंगे हेल्थ कैंप...जल्द शुरू होगा विशेष पोर्टल-योग कार्यक्रम

punjabkesari.in Monday, May 25, 2026 - 03:30 PM (IST)

हरियाणा डेस्क: हरियाणा सरकार बुजुर्गों और आम मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने में पीछे नहीं हट रही है। कैबिनेट मंत्री आरती सिंह राव ने घोषणा की है कि राज्य में जल्द ही दो नई स्वास्थ्य योजनाएं शुरू की जाएंगी। इनमें बुजुर्गों के लिए ‘वृद्ध सेवा एवं स्वास्थ्य’ पोर्टल और अस्पतालों में मरीजों के लिए ‘संजीवनी योग’ कार्यक्रम शामिल हैं।

सरकार का दावा है कि इन योजनाओं से बुजुर्गों को नियमित स्वास्थ्य निगरानी, समय पर इलाज और अस्पतालों में समग्र स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। खास बात यह है कि अब आयुष, योग और आधुनिक चिकित्सा को एक साथ जोड़कर इलाज की व्यवस्था की जाएगी। आरती राव ने बताया कि राज्य के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में हर हफ्ते वीरवार को वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इन कैंपों में बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच, योग परामर्श और जरूरी स्वास्थ्य सलाह दी जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)            

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static