Sirsa में बड़ा घोटाला: कागजों में बन गईं 43 लाख की गलियां, विधायक गोकुल सेतिया ने विजिलेंस जांच के लिए लिखा पत्र
punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 04:24 PM (IST)
सिरसा (सतनाम): सिरसा में कुछ गलियों के नवनिर्माण को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। जिसके चलते सिरसा विधायक गोकुल सेतिया कल वीरवार दोपहर को शहर में निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान कई गलियों में गड़बड़ी पाई गई। पता चला कि कई गलियां बिना काम के ही कागजों में बनाई गई हैं। इस पर विधायक गोकुल ने कहा कि F-ब्लॉक में कुछ गलियां ऐसी है, जिनका 12 से 13 लाख रुपए बजट पास हो चुका है। मगर गलियां ज्यों की त्यों पड़ी हैं। F-ब्लॉक में एलांग पार्क के पास मकान नंबर 37 के सामने इंटरलॉक लगाकर गली बना दी गई और वो भी कागजों में बनाई हैं। ये पूरा काम करीब 10 करोड़ रुपए का था और 13 जनवरी 2023 में हुआ है। इसमें सारी आईपीबी स्ट्रीट हैं। इसी के तहत घरों के आगे रोड तक इंटरलॉक लगती हैं। ये 40-42 लाख की तीन से चार गलियां है। विधायक ने स्थानीय प्रशासन व सरकार से सवाल उठाते हुए कहा कि ये गलियां कहां बनी हैं, वो दिखा दीजिए।
विधायक बोले, किस प्रकार कागजों में गलियां बनती थी। आज भी हमारे इलाके का सत्यानाश किया है। अब इसकी विजिलेंस को शिकायत करेंगे। ये लोगों का 11-12 लाख रुपए अपनी जेब में डालने का काम किया है। ये लीडरों की देखरेख के बैगर किस प्रकार काम होता रहा है। ऐसा तो हो नहीं सकता कि लीडरों की नजर में ये चीजें न हो। विधायक सेतिया ने कहा कि ऐसा ही हाल गौशाला मोहल्ला में कुछ गलियों का हैं। वहां भी कुछ गलियां कागजों में बन गई। इसके अलावा कुछ और गलियां है, जो कागजों में बन गई। वो भी दिखाएंगे। इन गलियों के सारे कागजात पूरे है और ऐसे बिल पास किए गए हैं। ये गलियां धरातल पर अब तक बनी नहीं है।
कुछ देर बाद विधायक नंदन वाटिका में पहुंचे और गली नंबर दो की आईपीबी स्ट्रीट बना दी, जिस पर 11 लाख का खर्चा आया है। ये सारी गली बना दी है, जबकि गली को तोड़ रखा है। ये सड़क है और कागजों में आईपीबी बनी है। सीधा 41 लाख रुपये खा गए। अधिकारी वहीं है और उस समय नगर परिषद के अफसर मिले हुए थे। एसपी को ये दस्तावेज भेज दिए है। भ्रष्ट अधिकारियों को सरकार सस्पेंड करे। अफसरों को चेतावनी दी कि सुधर जाओ, इनमें से एक भी बचने वाला नहीं है। दिख सब रहा है, चोरी बाजारी पर लगाम तो लगना मुश्किल है।
एक बार फिर से सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया के निशाने पर सिरसा के अफसर आ गए है। दरअसल एक बार फिर से गोकुल सेतिया ने सिरसा में भरस्टाचार का खुलासा किया है। सिरसा में कई जगहों पर गलियों के निर्माण को लेकर लाखों करोड़ों रुपए की पेमेंट ठेकेदारों की कर दी गई है लेकिन जमीनी हकीकत में गली का नामो निशान ही नहीं है गली का निर्माण ही नहीं किया गया है। इसको लेकर कल गोकुल सेतिया ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर इस घोटाले का पर्दाफाश किया है और अब फ़िलहाल हिसार विजिलेंस एसपी को शिकायत देकर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सिरसा से विधायक गोकुल सेतिया ने ऍफ़ ब्लॉक की गलियों का मामला उठाते हुए जिला प्रशासन पर आरोप लगाए है। गोकुल सेतिया का कहना है कि कागजों में ही गलियां बनाने का काम किया गया है। रंगड़ी रोड बिना बनाए ही एजेंसी को 7 लाख 82 हजार की पेमेंट की गई है। 4 गलियों के निर्माण का ठेका मुकेश कांट्रेक्टर की दिया गया था। ठेकेदार को 4 चरणों में भुगतान किया गया था। भुगतान होने के बावजूद गली का निर्माण नहीं हुआ है ।
विधायक ने फर्जी गलियों के 43 लाख के भुगतान की जांच के लिए हिसार विजिलेंस एसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है । गोकुल सेतिया का कहना है कि कल इस मामले को लेकर शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल से बातचीत भी करेंगे। गोकुल सेतिया ने मंत्री विपुल गोयल से इस घोटाले में शामिल अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
इसके साथ ही दिग्विजय चौटाला ने कल सिरसा की जाट धर्मशाला में हथियारबंद लोगों के दाखिल होने पर सिरसा के कानून व्यवस्था पर उठे सवाल को विधानसभा में सिरसा के पांचों विधायकों से निवेदन करने पर गोकुल सेतिया का कहना है कि यह मामला मेरे संज्ञान में आया है। इस मामले को लेकर मैंने दिग्विजय सिंह चौटाला से भी बातचीत की है। इस मामले में पुलिस तफ्तीश कर रही है। एसपी सिरसा से इस मसले को लेकर बातचीत भी करेंगे।