CIA महेंद्रगढ़ की बड़ी कामयाबी, नसीबपुर जानलेवा हमले का वांटेड आरोपी वासु साथी सहित काबू
punjabkesari.in Monday, May 18, 2026 - 07:28 PM (IST)
महेंद्रगढ़ (प्रदीप बालरोडिया) : सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, जिसमें टीम ने एक जानलेवा हमले के मामले में वांटेड मुख्य आरोपियों में से एक वासु निवासी खायरा को गिरफ्तार किया है, जो काफी समय से फरार चल रहा था। साथ ही उसके एक अन्य साथी विपिन निवासी सराय बहादुर को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी विपिन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और आरोपी वासु को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस ने यह कार्रवाई दिनांक 17–18 मई की देर रात गश्त के दौरान महेंद्रगढ़ की आदर्श कॉलोनी में की, जहां एक संदिग्ध गाड़ी को रुकवाकर पूछताछ की गई। जांच में पाया गया कि आरोपी गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे थे, जिसे पुलिस ने तुरंत जब्त कर लिया। जिसकी जांच करने पर पाया कि गाड़ी आरोपी विपिन की है।
यह गिरफ्तारी 17 दिसंबर को थाना शहर नारनौल के अंतर्गत नसीबपुर में हुए जानलेवा हमले के मामले से जुड़ी है। इस घटना को लेकर नरेंद्र निवासी डोहर कलां ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके भाई विक्रांत पर आरोपियों ने बाबा जेठू वाला मंदिर के पास लोहे की रॉड, डंडों और अवैध हथियारों से सुनियोजित तरीके से जानलेवा हमला किया था। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया था और मौके से कई अहम साक्ष्य बरामद किए गए थे।
इस संदर्भ में पुलिस ने थाना शहर नारनौल में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस द्वारा इस मामले में पहले ही 11 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिला पुलिस का यह स्पष्ट संदेश है कि जिले में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है, और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्ती से निपटा जाएगा।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
नारनौल के होटल के कमरे में चल रहा था बड़ा खेल, CIA ने डाली रेड तो उड़ गए होश... पांच युवकों को दबोचा