भाजपा में जाने की तैयारी में माजरा और अरोड़ा

punjabkesari.in Wednesday, Jul 17, 2019 - 09:39 AM (IST)

चंडीगढ़ (ब्यूरो): हरियाणा विधानसभा चुनाव के निकट आते ही सत्तापक्ष और विपक्ष में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में मुख्यंमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलने के लिए इनेलो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सीनियर नेता अशोक अरोड़ा व विधायक रामपाल माजरा पहुंचे। जानकारी के अनुसार यह मुलाकात बीती रात चंडीगढ़ में हुई थी।

वहीं जानकारों का कहना है कि सीएम से यह मुलाकात रात दस से पौना घंटा तक चली। लेकिन रामपाल माजरा ऐसी किसी मुलाकात से इनकार करते नजर आए। जबकि अशोक अरोड़ा बार-बार संपर्क साधने पर उनसे इस बारे में कोई जानाकरी नहीं मिल पाई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Naveen Dalal

static