मुख्यमंत्री को केंद्र में मंत्री बनाया जाए:आर्य

punjabkesari.in Wednesday, Jun 21, 2017 - 09:52 AM (IST)

कुरुक्षेत्र (खुंगर):हरियाणा सर्वजन पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष रोशन लाल आर्य ने कहा कि जाट आंदोलन के इतने समय बाद भी रा’य में अविश्वास का वातावरण बना है। सरकारी पदों पर रहते हुए जिन लोगों का जाट आंदोलन में शामिल होने का नाम आया है, उन्हें चिन्हित किया जाए। आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल यह समझने को तैयार नहीं कि राज्य में एक मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी क्या होती है। मुख्यमंत्री संविधान की शपथ लेने के बाद भी अपने आपको योग्य साबित नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को हटाकर केंद्र में मंत्री बनाया जाए या उन्हें किसी राज्य का रा’यपाल नियुक्त किया जाए। आर्य ने कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी के बारे में कहा कि वे स्थिति ही स्पष्ट नहीं कर पा रहे कि वह भाजपा में हैं या नहीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static