रोडरेज- BMW सवार ने कार सवार को रोका, गाली गलौज के बाद की मारपीट
punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2026 - 08:07 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): गोल्फ कोर्स रोड पर स्थित द पाम स्प्रिंग्स सोसाइटी के गेट पर रोडरेज में मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। पूरा घटनाक्रम वारदात सोसाइटी के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-53 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, डीएलएफ फेज-1 निवासी यतिन घई ने पुलिस को दी शिकायत में बतासा कि सोमवार सुबह वह साढ़े सात बजे अपनी कार से जा रहे थे। पाम स्प्रिंग्स सोसाइटी के बैरियर के पास पहुंचे, वहां के निवासी ने अपनी बीएमडब्ल्यू कार से उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि कार चालक ने सुरक्षाकर्मियों के सामने यतिन को गालियां देते हुए धमकी दी। फिर जानबूझकर अपनी गाड़ी से यतिन की कार को कई बार टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। सोसाइटी के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरा घटनाक्रम कैद हो गया। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है।