कंपनी व निजी बैंक खातों से 85 लाख की धोखाधड़ी करने वाला कर्मी गिरफ्तार
punjabkesari.in Saturday, Sep 23, 2023 - 09:39 PM (IST)

गुडग़ांव,(ब्यूरो): साइबर क्राईम ईस्ट पुलिस ने कंपनी व निजी बैंक खातों से 85 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर सौंप दिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
दरअसल, साइबर क्राईम थाना ईस्ट में बीती 23 अगस्त को अजय सिंह नामक युवक ने शिकायत दी कि उनकी कंपनी के एक कर्मचारी द्वारा उसकी कंपनी व उसके परिवार के सदस्यों के बैंक खातों से करीब 85 लाख रुपए की धोखाधड़ी कर ट्रांसफर किए हैं। इस शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ जांच शुरू की। जिसके बाद साइबर क्राईम थाना ईस्ट के प्रभारी इंस्पेक्टर जसबीर सिंह की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी की पहचान अमित त्रेहान निवासी फरीदाबाद के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ज्यादा पैसे कमाने की नियत से उसने फ्रॉड करके राशि को अन्य बैंक खाते मे जमा करवा दिया। वहीं ठगी हुई राशि को इसने शॉपिंग पर भी खर्च कर दिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। अदालत ने आरोपी को पांच दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर सौंप दिया।