Panipat Crime: कुछ दिनों से लापता थी पत्नी, ससुराल वालों की धमकी से परेशान व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम

punjabkesari.in Wednesday, Apr 01, 2026 - 04:42 PM (IST)

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत जिले के सेक्टर-25 स्थित फ्लोर चौक के पास व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामला पानीपत के फ्लोरा चौक के पास का है जहां पर धर्मेंद्र उम्र 40 वर्ष ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 

मृतक के परिवार वालों ने बताया कि धर्मेंद्र की पत्नी कुछ समय से घर से लापता थी जिसकी कंप्लेंट परिवार के लोगों ने थाने में भी दी थी, 00लेकिन जब से धर्मेंद्र की पत्नी घर से लापता थी तभी से ससुराल वालों की तरफ से धर्मेंद्र को लगातार धमकी दी जा रही थी। इसी से परेशान होकर धर्मेंद्र ने आज सुबह फांसी का फंदा लगा ली। इसके बाद मृतक के परिवार वालों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार के लोगों ने बताया कि ससुराल के लोगों  द्वारा लगातार धमकी देने की वजह से ही धर्मेंद्र परेशान था जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static