प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा युवक सीकर से आया गुड़गांव, होटल में हुई ये हालत, जानें पूरा मामला

punjabkesari.in Thursday, Feb 05, 2026 - 09:35 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित एक गेस्ट हाउस में राजस्थान के 20 वर्षीय युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था और प्रारंभिक जांच में सुसाइड का कारण परीक्षा का मानसिक तनाव बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें। 

 

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राजस्थान के सीकर जिले के निवासी 20 वर्षीय रोहित मीणा के रूप में हुई है। रोहित बुधवार को गुड़गांव आया था और स्टेशन रोड के पास एक गेस्ट हाउस में कमरा किराए पर लिया था। देर रात तक जब रोहित के कमरे का दरवाजा नहीं खुला और अंदर से कोई हलचल नहीं हुई, तो गेस्ट हाउस कर्मचारियों ने अनहोनी की आशंका में पुलिस को सूचना दी।

 

मौके पर पहुंची सेक्टर-पांच थाना पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा तोड़ा, तो अंदर रोहित का शव फंदे से लटका मिला। जांच में पता चला कि रोहित अपने घर से बिना बताए गुड़गांव आया था। उसके अचानक गायब होने पर परिजनों ने राजस्थान के सीकर में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।

 

परिजनों से प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि रोहित बड़ी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पिछले कुछ समय से वह अपनी पढ़ाई और परीक्षा के परिणामों को लेकर काफी तनाव में था। सेक्टर-5 थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का कारण मानसिक तनाव लग रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static