झाड़ियों में पड़ा था युवक का रक्त रंजित शव, बदबू आने पर हुआ खुलासा

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 08:39 PM (IST)

गुड़गांव,(ब्यूरो): सेक्टर 56 थाना एरिया के गांव तिगरा के पास झाड़ियों में युवक का रक्त रंजित शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस, सीन आफ क्राइम और एफएसएल टीम पहुंची और छानबीन की। मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर 56 थाना एरिया के गांव तिगरा में बुधवार शाम करीब सात बजे सड़क से गुजर रहे लोगों को बदबू आई तो उन्होंने झाड़ियों में शव पड़ा देखा। जिसके बाद कंट्रोल रूम में सूचना दी गई। थाना पुलिस, सीन आफ क्राइम और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और छानबीन की। युवक का शव मुंह के बल जमीन पर था। उसके मुंह पर काफी चोट के निशान थे। मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक का शव करीब एक दिन पुराना लग रहा है। माना जा रहा है कि वाहन की टक्कर से युवक झाड़ियों में जा गिरा और उसकी मौत हो गई। या किसी ने हत्या कर शव को झाड़ियों में फेंक दिया। थाना पुलिस आसपास के लोगों से युवक के बारे में पूछताछ कर रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static