बाइक पर लिफ्ट देकर युवक से लूटपाट करने का आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 10:36 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): सोहना सदर थाना एरिया में बाइक पर लिफ्ट देकर युवक से लूटपाट करने का के आरोपी को सोहना क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, सोहना सदर थाना पुलिस को पुलिस चौकी निमोठ से सूचना मिली कि एक व्यक्ति लड़ाई-झगड़े में घायल होकर भर्ती हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो घायल ने बताया कि वह पांच अप्रैल को जेदापुर के पास हरियाणा होटल के नजदीक घर जाने के लिए खड़ा था। हाथ देने पर एक बाइक वाले ने उसे बैठा लिया। बाइक पर दो लोग थे। सिलानी नाका के पास पुलिस देखकर बाइक सवार किरणकी की तरफ मुड़ गए। रास्ते में बल्लभगढ़-फरीदाबाद रोड पर शौच के बहाने बाइक रोकी और दोनों ने उसका मोबाइल व नकदी छीन ली। विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया।

 

शिकायत पर सोहना सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। जिसके बाद सोहना क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को पलवल-सोहना रोड फरीदाबाद मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान बॉबी कुमार (28 वर्ष) निवासी अलीगढ़ (यूपी), हाल निवासी गांव बास, गुरुग्राम के रूप में हुई। आरोपी पर पहले भी गुरुग्राम में चोरी का एक केस दर्ज है। उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल और बाइक बरामद कर ली गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static