पैदल जा रहे युवक को चाकू घोंपा
punjabkesari.in Saturday, Jun 25, 2022 - 08:31 PM (IST)

गुड़गांवए (ब्यूरो): डीएलएफ फेज-2 थाना क्षेत्र में पैदल चल रहे युवक कसे चाकू घोंपे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती करा दिया। वहीं अज्ञात युवके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।
गुरुग्राम की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस को दी शिकायत में उत्तराखंड देवप्रयाग मूल के प्रदीप राणा ने बताया कि वह यहां दिल्ली के आयानगर में किराए पर रहता है। वह यहां गुडग़ांव में ड्राईवर की नौकरी करता है। बीती 21 जून की रात को करीब 11 बजे वह अपनी डयूटी समाप्त करके रोजवुड सिटी गुडग़ांव से आयानगर के लिए निकला था। वह करीब 12 बजे इ को चौक पर किसी वाहन का इंतजार कर रहा था। जब कोई वाहन नहीं मिला तो वह पैदल ही सिकंदरपुर की ओर चल दिया। सिटी सैंटर के सामने तिकोना पार्क के निकट पहुंचा तो एक व्यक्ति उसके कंधे से टकरा गया। प्रदीप ने इसके लिए उसे टोका तो वह बिफर गया और गाली गलौच करने लगा। प्रदीप जब उससे पीछा छुडाकर चलते लगा तो पीछे से उसने प्रदीप के कूल्हे पर चाकू घोंप दिया। प्रदीप लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया और आरोपी वहां से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदीप के उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।