लव मैरिज करने वाले पति ने की विवाहिता की गला घोंटकर हत्या
punjabkesari.in Thursday, Sep 14, 2023 - 10:26 PM (IST)

गुडग़ांव, (ब्यूरो): भोंडसी थाना क्षेत्र में एक महिला की उसके पति द्वारा गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला ने तीन साल पहले ही लव मैरिज की थी। महिला के भाई की शिकायत पर मारुति कुंज चौकी पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
यूपी, मेरठ के गांव मुडाली निवासी मुकेश ने बताया कि वह भारत कालोनी फरीदाबाद में परिवार समेत रहता है। वे दो भाई-बहन हैं। उसकी बहन सीमा ने तीन साल पहले यूपी के फिरोजाबाद निवासी अनिल के साथ लव मैरिज कर ली थी। जिनकी एक वर्षीय एक बच्ची भी है। सीमा अपने पति अनिल के साथ गुडग़ांव के वाटिका कुंज में रहती थी। मुकेश ने बताया कि उसकी बहन सीमा ने कई बार उसे बताया कि था कि अनिल उसके साथ मारपीट करता है। लेकिन मुकेश ने अपनी बहन को ही समझाया था।
अनिल ने वीरवार की अलसुबह 2.30 बजे मुकेश को फोन पर कहा कि उसकी बहन की तबियत खराब है, जल्दी आ जाओ। वह जब मौके पर पहुंचा तो उसकी बहन मृत पड़ी मिली। सीमा के गले पर नाखून व चोट के निशान हैं, जिससे उसकी हत्या गला घोंटकर किए जाने का संदेह है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।