13 दिन बाद जिंदगी की जंग हार गया 5 बच्चों का पिता, थाने के बाहर खुद को लगाई थी आग

punjabkesari.in Wednesday, Jan 25, 2023 - 09:31 PM (IST)

भिवानी : प्रॉपर्टी विवाद को लेकर थाने के बाहर खुद को आग लगाने वाले एक व्यक्ति की 13 दिन के बाद मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक पांच बच्चों का पिता था। पीड़ित ने लोहारू थाने के बाहर खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली थी। आग लगने के बाद व्यक्ति पड़प रहा था और लोगों ने आग बुझाकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। आखिर 13 दिन के बाद इलाज के दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

 

रोहतक पीजीआई में दाखिल था सुरेंद्र, इलाज के दौरान तोड़ा दम

 

मिली जानकारी के अनुसार जिले के गांव बड़दू धीरजा के रहने वाले 45 वर्षीय सुरेंद्र का अपने चचेरे भाई के साथ एक प्लाट को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में पुलिस ने दोनों पक्षों को 12 जनवरी को लोहारू पुलिस थाने में बुलाया था। इस दौरान पुलिस ने पीड़ित की सुनवाई नहीं की। सुरेंद्र सिंह ने परेशान होकर थाने के बाहर पेट्रोल छिड़क कर खुद को आग के हवाले कर दिया। गंभीर हालत में सुरेंद्र को रोहतक पीजीआई में दाखिल कराया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा था।

 

मृतक के चचेरे भाई के साथ चल रहा था जमीन विवाद

 

बताया जा रहा है कि मृतक सुरेंद्र के ताऊ के बेटे राजपाल ने उसके प्लाट पर कब्जा कर लिया था। राजपाल पुलिस में है और वह यही धौंस दिखाकर सुरेंद्र के प्लाट पर कब्जा किए हुए बैठा था। दोनों के बीच काफी समय से इस प्लाट को लेकर विवाद चल रहा था। बता दें कि मृतक सुरेंद्र पांच बच्चों का पिता था और मेहनत मजदूरी कर घर का गुजारा चला रहा था। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)         

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static