Haryana: दोस्त की पत्नी के साथ मनाली घूमने गया था कारोबारी, नाराज पति ने गोलियों से भून डाला..

punjabkesari.in Thursday, Aug 28, 2025 - 04:37 PM (IST)

डेस्कः फरीदाबाद के सेक्टर-70 में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने अपने दोस्त पर गोलियां चला दीं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे और घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, घायल की पहचान सुरेश कुमार के रूप में हुई है, जो फरीदाबाद के सेक्टर-10 का निवासी है। सुरेश अपनी पत्नी दुरेश, बॉडीगार्ड सोनू कुमार और विनोद की पत्नी मेघा के साथ चार दिन के लिए मनाली घूमकर वापस आया था।

मनाली से लौटने के बाद जब सुरेश और उसका बॉडीगार्ड सोनू गाड़ी से सामान उतार रहे थे, तभी आरोपी विनोद वहां आया और अचानक सुरेश पर गोलियां चला दीं। सुरेश को पेट, गला और सीना में गोली लगी है। घटना के दौरान सोनू ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह झड़प के बाद मौके से फरार हो गया।

पुलिस जांच में पता चला है कि विनोद और उसकी पत्नी मेघा की लगभग एक साल पहले लव मैरिज हुई थी। मेघा सेक्टर-9 के एक सैलून में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। दोनों के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था, खासकर तब से जब मेघा सुरेश के साथ अक्सर बाहर जाने लगी थी। इस कारण भी दोनों में कई बार कहासुनी हो चुकी थी।

विनोद की पत्नी के सुरेश के साथ घूमने जाने पर गुस्साए विनोद ने सुरेश पर गोलियां चला दीं। सुरेश को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल BPTP थाने में केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने BPTP थाना में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

मामले को लेकर BPTP थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपी विनोद कौशिक फिलहाल फरार है। पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static