Sonipat: खरखौदा कोर्ट परिसर के बाहर सरेआम मर्डर...शख्स को गोलियों से भूना, हमलावरों ने 5 से ज्यादा गोलियां दागी

punjabkesari.in Saturday, May 16, 2026 - 02:22 PM (IST)

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां बेखौफ बदमाशों ने खरखोदा स्थित अदालत परिसर के बाहर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी है। वहीं सरेआम हुए इस हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया है।

दहेज प्रताड़ना की पेशी पर आया था शख्स

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नीरज के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि नीरज की गाड़ी को मारी टक्कर उसके बाद उसे गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया गया है। हमलावरों ने 5 से ज्यादा गोलियां दागी है। मृतक नीरज उर्फ कातिया आज कोर्ट में पत्नी के साथ चल रहे दहेज प्रताड़ना की पेशी पर आया था। 

वारदात की सूचना मिलने के बाद खरखोदा थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर हमलावरों की पहचान में जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस वारदात की गहनता से तहकीकात कर रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static