मानेसर लाठीचार्ज मामला : 56 मजदूरों को कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया जेल, जानिए क्या है वजह...

punjabkesari.in Friday, Apr 10, 2026 - 07:16 PM (IST)

गुरुग्राम (पवन सेठी) : मानेसर में हुए लाठीचार्ज के बाद गिरफ्तार किए गए मजदूरों को आज कोर्ट में पेश किया गया। इस मामले में कुल 56 मजदूरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इस पूरे मामले में दो FIR दर्ज की हैं, FIR नंबर 94 और FIR नंबर 95। इन्हीं मामलों के तहत कार्रवाई करते हुए मजदूरों को हिरासत में लिया गया था।

PunjabKesari

आज सभी गिरफ्तार मजदूरों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई। कोर्ट के आदेश के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। लाठीचार्ज के बाद हुए विवाद में कुल 56 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि सैलरी वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल कर रहे कर्मचारियों के साथ पुलिस की झड़प हो गई थी। जिसके बाद से ही पुलिस की टीमें उपद्रव करने वाले कर्मचारियों को तलाश कर रही थी।

PunjabKesari

प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है और पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस ने कई अन्य कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया हुआ है और उनसे पूछताछ जारी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)            

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static