अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सरकार ने उठाया कदम, मानेसर नया पुलिस जिला घोषित

punjabkesari.in Saturday, Feb 03, 2018 - 12:50 PM (IST)

चंडीगढ़(ब्यूरो): हरियाणा में बढ़ रहे अपराध को रोकने के लिए हरियाणा सरकार कई प्रयास कर रही है। वहीं हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम के मानेसर को नया पुलिस जिला बनाया है। गुरुग्राम पुलिस जिले का एरिया काफी अधिक होने के चलते सरकार ने बीते दिन मनाेसर को नया पुलिस जिला घोषित किया। इससे प्रदेश में पुलिस जिलों की संख्या कुल 24 हो गई है। 

कानून व्यवस्था ठीक करने के लिए सरकार ने उठाया कदम
सरकार ने यह निर्णय कानून व्यवस्था की स्थिति को अौर मजबूत करने, अपराध अौर सड़क दुर्घटनाअों पर रोक लगाने अौर जिला गुरुग्राम के लोगों को बेहतर प्रशासन प्रदान करने के लिए लिया है। मानेसर में अौद्योगिक क्षेत्र के विकसित होने के साथ ही रिहायशी गतिविधियां भी बढ़ी हैं। जिससे अपराध के मामले पहले से अधिक सामने आ रहे हैं। पुलिस ने कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए यह कदम उठाया है। 

CM खट्टर ने दी मंजूरी
मानेसर पुलिस जिला बनने से अब गुरुग्राम पुलिस जिला दो भागों में बंट जाएगा। मानेसर के आस-पास की पुलिस चौकियां अौर थाने नए जिले में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मानेसर को नया पुलिस जिला बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। नए घोषित पुलिस जिले के लिए अपेक्षित कर्मचारियों की भी स्वीकृति दी गई है। इस पर 3.85 करोड़ रुपए का वार्षिक खर्च किया जाएगा।

हरियाणा में पुलिस जिले
पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, कैथल, पानीपत, हिसार, सिरसा, हांसी, फतेहाबाद, जींद, पलवल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static