मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के सबसे डरपोक सी.एम : जयहिंद

punjabkesari.in Sunday, Jul 01, 2018 - 10:27 AM (IST)

रोहतक: आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को प्रदेश में अब तक का सबसे डरपोक मुख्यमंत्री करार देते हुए कहा कि अगर सरकार ने 4 साल के दौरान विकास कार्य करवाए होते तो आज जनता से चेहरा छिपाने की नौबत नहीं आती। वह शनिवार को कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि गत दिवस मुख्यमंत्री के करनाल में खुले दरबार के दौरान पर्दा लगाकर लोगों की समस्याएं सुने जाने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री और उनकी टीम ने हार स्वीकार कर ली है। जयहिंद ने कहा कि आम आदमी पार्टी के हरियाणा जोड़ो अभियान को जनता से समर्थन मिल रहा है व आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ता प्रत्येक गांव के बूथ स्तर तक दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली में किए गए कामों का प्रचार व हरियाणा की जनता के नाम अरविंद केजरीवाल का संदेश पहुंचा रहे हैं। अब तक 2000 गांव में कार्यकत्र्ता मीटिंग कर चुके हैं। आने वाले समय में हरियाणा के सभी 10 हजार पोलिंग स्टेशन पर यह मीटिंग की जाएगी और संगठन को मजबूत किया जाएगा। 

मैं मुंगेरीलाल नहीं, सपनों में नहीं संघर्ष में रखता हूं विश्वास 
सी.एम. उम्मीदवार पर पत्रकारों के सवालों के जवाब में नवीन जयहिंद ने कहा कि मैं सी.एम. पद का उम्मीदवार नहीं संघर्ष का उम्मीदवार हूं। मैं मुंगेरीलाल नहीं हूं, सपनों में नहीं संघर्ष में विश्वास करता हूं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की वर्तमान भाजपा सरकार तथा पूर्व में हुड्डा व चौटाला सरकारों ने हरियाणा को जहां जातिवाद के नाम पर बांटने का काम किया है वहीं आम आदमी पार्टी इस प्रदेश की पहली ऐसी पार्टी है जिसने मेरी जाति हिंदुस्तानी कार्यक्रम चलाकर प्रदेश में आपसी भाईचारे को मजबूत करने का काम किया है। ‘आप’ प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने इनैलो-बसपा के गठबंधन में चल रहे जेल भरो आंदोलन पर कहा कि यह जेल भरो आंदोलन जेब भरने के लिए चला रही है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nisha Bhardwaj

Recommended News

Related News

static