विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया जहर पिलाने का आरोप, एक साल पहले हुई थी शादी

punjabkesari.in Wednesday, Jul 01, 2020 - 11:40 AM (IST)

चरखी दादरी : दादरी जिले के गांव ढाणी फौगाट निवासी विवाहिता ने अपने पति व अन्य ससुराल जनों पर उसे जहरीली दवा पिलाकर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने सदर थाना में शिकायत देकर उक्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने महिला के बयान दर्ज कर मामले की  जांच शुरु कर दी है। 

फिलहाल महिला का उपचार दादरी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस को दी शिकायत में गांव ढाणी फौगाट निवासी 26 वर्षीय विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी करीब एक साल पहले हुई थी। उसका पति उसे बार-बार परेशान करता है। शादी में मिले सामान को लेकर भी ताने कसता रहता है। पीड़िता का कहना है कि उसके पति ने उसे झांसा दिया कि वह उसे तिगड़ाना मोड़ छोड़ देगा। वहां छोड़ने की बजाय वह उसे अपनी ही एक रिश्तेदारी में ले गया। वहां कुछ घंटे रुकने के बाद वापिस भी उसे उस मोड़ पर नहीं छोड़ा। वापिस ढाणी फौगाट आने पर जब उसने अपने मायका बवानी खेड़ा में फोन से मां को सारी बातें बताई तो उसका पति आग बबूला हो गया और उसे तरह-तरह के ताने देने लगा। पीड़िता का कथित आरोप है कि उसके पति ने उसे जहरीली दवा पिलाने की कोशिश की। 

उस दौरान उसकी सास भी वहीं मौजूद थी। छीनाझपटी में वह पूरी तरह उसे जहरीली दवा नहीं पिला पाया और घर से बाहर चला गया। जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसने शोर मचाया। इस बीच पड़ोस के एक व्यक्ति ने वाहन का इंतजाम कर उसे अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। जहां पीड़िता का उपचार चल रहा है। उसने पुलिस मे शिकायत देकर उसके पति व अन्य ससुराल जनों से जान का खतरा बताया है। पीड़िता ने ससुराल जनों के खिलाफ कार्रवाही कार्रवाही की मांग की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Manisha rana

Recommended News

Related News

static