कुएं में मिला विवाहिता का शव, पुलिस को सूचना दिए बिना कर दिया अंतिम संस्कार

punjabkesari.in Sunday, Aug 22, 2021 - 02:00 PM (IST)

नारनौल (योगेंद्र सिंह) : पंचायती कुएं में एक विवाहिता शव मिलने एवं पुलिस को सूचना दिए बिना उसके अंतिम संस्कार करने का मामला गांव पांचनौता में सामने आया है। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

पांचनौता में बिहाई लालीदेवी पत्नी विजय सिंह की रात्रि में संदिज्ध परिस्थिति में गांव के बंद पड़े पुराने पंचायती कुएं में गिरने से मौत हो गई। ससुराल वालों ने उसका शव निकालकर आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जब मृतका के परिजनों को राजस्थान के गांव घाटा की ढाणी यह सूचना मिली तो वह पांचनौता गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि गृह क्लेश के कारण संभवत : विवाहिता ने यह कदम उठाया होगा।  आरोप है कि मृतका के पति ने लालीदेवी के साथ मारपीट की थी ओर इसके चलते वह संदिज्ध परिस्थिति में घर से चली गई थी बाद में उसका शव कुएं में मिला। मायके वालों ने आरोप लगाया कि लालीदेवी की हत्या कर उसका शव कुएं में डाला होगा। अब पुलिस ने पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static