सोहना में समाजसेवी संस्था द्वारा सामूहिक विवाह का हुआ आयोजन, 35 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

punjabkesari.in Sunday, Feb 26, 2023 - 06:58 PM (IST)

सोहना(सतीश): सोहना की समाजसेवी संस्था द्वारा हर साल की भांति इस साल भी सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें 35 जोड़े एक साथ परिणय सूत्र में बंधे गए। 30 हिंदू लड़कियों को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार पंडितों ने फेरे करवाए तो वहीं एक ही पंडाल के नीचे पांच मुस्लिम कन्याओं को मुस्लिम रिवाज के अनुसार मौलवियों ने निकाह पढ़ाया।

इस बार संगठन के एक सदस्य की बीमारी के चलते आकस्मिक निधन होने जाने के कारण के कार्यक्रम में ज्यादा उत्साह दिखाई नहीं दिया, लेकिन पहले से तय कार्यक्रम को पूरा करने के लिए विधिवत रूप से कार्यक्रम को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और वर वधू को आर्शीवाद देते हुए पांच लाख रुपये की राशि भी संगठन को दान की। साथ ही संगठन के सदस्य एवं हरियाणा कांग्रेस के  कार्यकारी अध्य्क्ष जितेंद्र भारद्वाज के छोटे भाई सचिन भारद्वाज की याद में 35 फ्रीज दान स्वरूप भेंट किए गए है।

इसके अलावा कार्यक्रम में पहुँच कर जहां सेंट्रल पार्क की तरफ से 3 लाख 41 हजार रुपये का कन्यादान दिया गया। इस मौके पर सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्य करते रहना चाहिए जिससे समाज के अंदर फैली दहेज प्रथा पर रोक लगेगी और लोगों के बीच जागरूकता आएगी। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पहुँचे सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने मेवात के विधायकों द्वारा जुनैद और नासिर हत्या कांड में आरएसएस और बीजेपी के नेताओं के ऊपर विधानसभा सत्र के दौरान लगाए गए आरोपों को लेकर कहा है कि अभी मामले की जांच चल रही है। इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि आगे से कोई भी इस तरह की घटना को अंजाम ना दे सके।

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)      

 

 

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Related News

static