करनाल के निसिंग में राईस मिल में लगी भीषण आग, बारदाना और पैकेजिंग मटेरियल जलकर राख... दमकल की 10-11 गाड़ियां मौके पर

punjabkesari.in Thursday, Sep 17, 2026 - 07:07 PM (IST)

करनाल: हरियाणा के करनाल जिले के निसिंग क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ एक राईस मिल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है। आग इतनी भयानक है कि दूर-दूर तक आसमान में काले धुएं के गुब्बारे छाए हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग राईस मिल के गोदाम में लगी है, जहाँ भारी मात्रा में बारदाना और पैकेजिंग मटेरियल रखा हुआ था। आग लगने के कारणों का फिलहाल अभी तक कोई आधिकारिक पता नहीं चल पाया है, लेकिन नुकसान का अंदेशा काफी ज्यादा जताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 10 से 11 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुँची और आग पर काबू पाने के लिए युद्धस्तर पर जुटी हुई हैं। इसके अलावा, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य पर नजर बनाए हुए हैं। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान के सही आंकड़ों और कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static