मैरिज हॉल में लगी भीषण आग, जलकर हुआ राख

punjabkesari.in Friday, May 08, 2026 - 08:25 AM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुड़गांव में देर रात को आग का तांडव देखने को मिला। पुराना दिल्ली रोड पर स्थित मैरिज हॉल में देर रात को भीषण आग लग गई। आग इतनी जबरदस्त थी कि इसकी लपटे दूर तक दिखाई दे रही थी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि जिस वक्त आग लगी उस वक्त इस मैरिज हॉल में कोई कार्यक्रम नहीं हो रहा था अन्यथा एक बड़ा हादसा हो जाता।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

जानकारी के मुताबिक, पुराना दिल्ली रोड स्थित नटराज ग्रीन मैरिज हॉल में यह आग लगी। देर रात को इसके मुख्य गेट पर ही आग की लपटे दिखाई देने लगी। आग लगी देखकर यहां से गुजर रहे वाहन चालक भी रूक गए। वहीं, सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया जिन्होंने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की। हालांकि इस मैरिज हॉल के पास जीएमडीए द्वारा मास्टर सीवर लाइन डालने के लिए खुदाई की हुई है जिसके कारण दमकल की गाड़ियों को मौके पर पहुंचने के लिए काफी परेशानी हुई।

 

दमकल अधिकारियों की मानें तो आग लगने का प्रारंभिक कारण बिजली की तारों मं शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद ही आग लगने के असल कारण पता लग पाएंगे। वहीं, इस घटना से मैरिज हॉल में काफी नुकसान हुआ है, लेकिन दमकल कर्मियों की तत्परता से बड़ा नुकसान बचा लिया गया। दमकल अधिकारियों ने बताया कि जहां यह आग लगी थी उसके पास ही स्थित एक अन्य मैरिज हॉल में कार्यक्रम चल रहा था। गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static