केमिकल से भरे चलते ट्रक में लगी आग, धमाके के साथ फटा सीएनजी सिलेंडर

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 08:44 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): जिले में पलड़ा रोड पर केमिकल से भरे चलते ट्रक में अचानक आग लग गई। केमिकल से भरा होने के कारण देखते ही देखते ट्रक आग का गोला बन गया और कुछ ही देर बाद उसमें जोरदार धमाका हुआ। ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरु कर दी। पुलिस ने रास्ते को दोनों ओर से ब्लॉक कर दिया।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, केमिकल से भरा एक ट्रक पलड़ा रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक उसमें धुआं उठने लगा। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। ड्राइवर के मुताबिक, ट्रक में सीमेंट बनाने के काम आने वाला ज्वलनशील केमिकल भरा हुआ था। आग इतनी भीषण थी कि ट्रक में लगा सीएनजी सिलेंडर भी उसकी चपेट में आ गया और एक जोरदार ब्लास्ट हुआ। इस धमाके की गूंज काफी दूर तक सुनी गई, जिससे स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड व पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरु कर दी। फायर कर्मियों ने जैसे तैसे आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो गया। पुलिस ने रास्ते को दोनों ओर से ब्लॉक कर दिया।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static