करनाल में मेयर का फर्जी पीए बनकर लोगों से ऐंठे पैसे, अब ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

punjabkesari.in Saturday, May 02, 2026 - 02:15 PM (IST)

करनाल : करनाल बीजेपी मेयर रेणु बाला गुप्ता का पीए बनकर लोगों से ठगी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि वह लोगों से नगर निगम के काम जल्दी करवाने का झांसा देकर पैसे ऐंठता रहता था, लेकिन उनका काम नहीं होता था।

ऐसे हुआ फर्जी PA का खुलासा 

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि हमें शिकायत प्राप्त हुई थी। एक व्यक्ति फर्जी पीए बनकर लोगों से ठगी करता है। आरोपी की पहचान ओमप्रकाश के रुप में हुई है, जो कर्ण विहार का रहने वाला है। मामले का खुलासा तब हुआ जब कई पीड़ित लोग मेयर के पास शिकायत लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया मेयर द्वारा मामले में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत के आधार पर जांच शुरू की।  पुलिस ने लगातार निगरानी रखते हुए आरोपी को शुक्रवार देर रात कमेटी चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया अभी तो हमें दो शिकायतें प्राप्त हुई है, लेकिन उसके बाद जांच में गवाह काफी लोग सामने आए हैं। उन्होंने बताया अभी मामले की जांच चल रही है। मामले में आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और आगामी कार्रवाई की जाएगी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static