भोंडसी में MCG की कार्रवाई, बड़ी इमारतों को बनाया निशाना

punjabkesari.in Wednesday, Feb 25, 2026 - 04:28 PM (IST)

गुड़गांव,(ब्यूरो): भोंडसी क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ नगर निगम द्वारा चलाया गया विशेष ध्वस्तीकरण अभियान सफल रहा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इस कार्रवाई में बड़ी संख्या में अवैध ढांचों को हटाया गया और कई निर्माणों पर सीलिंग की कार्रवाई भी की गई। यह कार्रवाई संयुक्त आयुक्त रविन्द्र मलिक के दिशा निर्देश पर सहायक अभियंता आरके मोंगिया की टीम द्वारा की गई। 

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

22 डीपीसी तोड़कर रोका अवैध निर्माण

अभियान के दौरान अधिकारियों ने निर्माण की प्रारंभिक अवस्था में बने लगभग 22 डीपीसी को ध्वस्त कर दिया। ये निर्माण बिना अनुमति के किए जा रहे थे, जिन्हें समय रहते रोकना आवश्यक था ताकि आगे बड़े अवैध ढांचे खड़े न हो सकें।

 

5 अवैध भवनों को किया गया जमींदोज

कार्रवाई के दौरान 5 तैयार हो चुके अवैध भवनों को भी पूरी तरह गिरा दिया गया। भारी मशीनरी की मदद से इन संरचनाओं को हटाया गया, जिससे क्षेत्र में अवैध निर्माण पर प्रभावी रोक लगाने का संदेश गया।

 

4 इमारतों को किया गया सील

इसके अतिरिक्त, 4 ऐसे भवनों को सील किया गया जो निर्माणाधीन थे या जिनके दस्तावेज अधूरे पाए गए। सीलिंग की कार्रवाई के बाद इन भवनों में किसी भी प्रकार की गतिविधि पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

 

निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी नियमों का उल्लंघन कर किए गए किसी भी अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखा जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निवासियों से अपील है कि वे किसी भी प्रकार का निर्माण शुरू करने से पहले संबंधित विभाग से अनुमति अवश्य लें, ताकि अनावश्यक नुकसान और कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static