निर्माणाधीन इमारत में काम कर रहे मजूदरों पर हमला, घायल
punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2026 - 06:46 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-56 में के एफ-ब्लॉक में एक निर्माणधीन प्लॉट पर ईंटें उतार रहे मजदूरों पर अचानक एक युवक द्वारा डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में एक मजदूर का दाहिना हाथ बुरी तरह टूट गया है। पीड़ित की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सेक्टर-56 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से राजस्थान निवासी रामचरण ने पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-9 स्थित भवानी एन्क्लेव में रहते हैं। दो मई को सुबह करीब 5:30 बजे वह सेक्टर-56 के एफ-ब्लॉक स्थित प्लॉट नंबर 965 पर ईंटों से भरी गाड़ी लेकर पहुंचे थे। जब रामचरण और अन्य मजदूर गाड़ी से ईंटें उतार रहे थे, तभी अचानक वहां एक युचक आया। आरोपी ने बिना कुछ पूछे या बात किए, सीधे रामचरण और बाकी मजदूरों पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से मौके पर चीख-पुकार मच गई। पीड़ित रामचरण ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही पुलिस की पीसीआर गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने पीड़ित की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सबसे पहले इलाज कराने की सलाह दी। रामचरण को सेक्टर-10 स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि हमले के कारण उनके दाहिने हाथ की हड्डी टूट चुकी है । डॉक्टरों ने पीड़ित के हाथ पर भारी प्लास्टर बांधा है, और उनका इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी है।