MCG की कार्रवाई, 8 अवैध पेयजल कनेक्शन काटे
punjabkesari.in Tuesday, Oct 13, 2026 - 06:35 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): नगर निगम गुरुग्राम द्वारा शहर में जलापूर्ति व्यवस्था की निगरानी और अवैध पेयजल कनेक्शनों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में निगम की टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 8 अवैध पेयजल कनेक्शन काटे। यह कार्रवाई पेस सिटी-2, अशोक विहार फेज-3, सेक्टर-18, सेक्टर-32, सेक्टर-52 सहित अन्य क्षेत्रों में की गई।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
नगर निगम की टीमों ने निर्धारित कार्रवाई के तहत संबंधित स्थानों पर पहुंचकर पेयजल कनेक्शनों की जांच की और अवैध पाए गए कनेक्शनों को डिस्कनेक्ट किया। इस अभियान में अशोक विहार फेज-3 स्थित एक सर्विस स्टेशन का पानी का कनेक्शन काटना भी शामिल है। निगम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में की गई यह कार्रवाई पेयजल आपूर्ति से जुड़े मामलों की निगरानी और नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है। इन कार्रवाइयों को निगम की क्लस्टर टीमों द्वारा किया गया। टीमों को विभिन्न क्षेत्रों में जलापूर्ति से संबंधित मामलों की निगरानी करने और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है।
नगर निगम गुरुग्राम द्वारा पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा अवैध कनेक्शनों पर अंकुश लगाने के लिए संबंधित क्षेत्रों में निगरानी की जा रही है। निगम की टीमें ऐसे मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई कर रही हैं। नगर निगम का उद्देश्य पेयजल आपूर्ति से संबंधित नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करना और जल संसाधनों के उचित उपयोग को बढ़ावा देना है। इस दिशा में विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई और निगरानी आगे भी जारी रहेगी।