निगम कर्मचारियों की मनमानी के खिलाफ ज्वाइंट कमिश्नर ने जारी किया नोटिस

punjabkesari.in Friday, Jun 02, 2023 - 11:21 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): साइबर सिटी में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम की ओर से अब सख्त कार्रवाई शुरु कर दी गई है। धरने पर बैठे कर्मचारियों की ओर से एक दिन पहले भुतेश्वर मंदिर के नजदीक कूड़ा उठाने से रोकने के मामले में ज्वाइंट कमिश्नर ने पुलिस विभाग से विरोध करने वाले कर्मचारियों पर एफआईआर करके उनपर कार्रवाई करने की सिफारिश की गई है। साथ ही निगम के रोल पर जितने भी कर्मचारी हैं सभी को नोटिस जारी करके काम पर लौटने काे कहा गया है। अगर कर्मचारी काम पर नहीं लौटते हैं तो अब विभाग उनको नगर निगम के नियमों के उलंघन करने के आरोप में बर्खास्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

 

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

धरने पर बैठे कर्मचारी नगर निगम के नियमाें के खिलाफ होकर मनमानी तरीके से अपनी मांग कर रहे हैं। कर्मचारी आंदोलन करें उसे रोकने की बात नहीं हैं, लेकिन जिस तरह से कर्मचारी शहर में गंदगी फैलाकर और कूड़ा उठान करने में समस्या पैदा कर रहे हैं उससे आम जनता काफी परेशान है, इस लिए नियमों के तहत नोटिस जारी करके कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं। डॉ. नरेश कुमार ज्वाइंट कमिश्नर जोन-3

 

जब से कर्मचारियों ने हड़ताल शुरु की है तभी से शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित है। नगर निगम की ओर से धारा 144 लागू करके ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कूड़ा उठाने का कर्य किया जा रहा है। विरोध करने वाले कर्मचारियों ने पिछले दिन ही भुतेश्वर मंदिर के पास कूड़ा उटाने में समस्या पैदा की जिसे लेकर कर्मचारियों पर एफाईआर करने की सिफारिश की गर्द है। प्रदीप कुमार ज्वाइंट कमिश्नर एस.बी.एम.

 

आम जनता को परेशान करके अपनी मांगे मंगवाना जायज नहीं : पार्षद

खाड़सा रोड व वार्ड 20 तथा वार्ड 21 से कूड़ा उठाने का कार्य खुद अपने स्तर पर करने वाले पार्षद कपिल दुआ ने कहा कि पिछले दो सप्ताह से सफाई व्यवस्था को लेकर पूरे गुरुग्राम के नागरिक परेशान है। नगर निगम के कर्मचारियों ने कुछ महीने पहले भी इसी तरह हड़ताल करके शहर में गंदगी फैलाने का कार्य किया था। इस बार निगम के कर्मचारी ना खुद कूड़ा उठा रहे हैं अगर कोई समाजसेवी अपने क्षेत्र में साफ सफाई कराना भी चाहता है तो निगम के कर्मचारी उसका भी विरोध कर रहे हैं, हालत यह हैं कि उन्हे पुलिस की मौजूदगी में अपने क्षेत्र का कूड़ा अपने स्तर पर उठाना पड़ रहा है।

 

कर्मचारियों की मनमानी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करे रहे कई समाजसेवी

शहर में फली गंदगी से निजात पाने के लिए व कर्मचारियों की मनमानी से नाराज कई क्षेत्रों की आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी व अन्य समाजसेवी अब कर्मचारियों द्वारा शहर की सफाई नहीं होने देने पर कार्रवाई की मांग कर रहे हें, इसके लिए बहुत से लोग निगम अधिकारियों को अप्लीकेशन भी दे रहे हैं और निगम अधिकारियों के द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान की सराहना भी कर रहे हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pawan Kumar Sethi

Recommended News

Related News

static