7 करोड़ से  अधिक का प्राॅपर्टी टैक्स बकाया, निगम ने कर दी दो कमर्शियल टावर सील

punjabkesari.in Monday, Aug 17, 2026 - 08:04 PM (IST)

गुड़गांव,(ब्यूरो): नगर निगम मानेसर की टैक्स विंग ने सोमवार को टैक्स डिफाल्टरों पर कार्रवाई करते हुए दो कमर्शियल टावरों को सील किया। टैक्स असिस्टेंट उदय सिंह के नेतृत्व में नवीन, भरत और नितेश की टीम ने सेक्टर-8 स्थित प्लाॅट नंबर सीपी-2, इस टावर पर 7 करोड़ 7 लाख रुपये और सेक्टर-2 स्थित अमरापाली काॅरपोरेट हब जे टावर को सील किया। इस टावर पर 60 लाख रुपये प्राॅपर्टी टैक्स बकाया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 


नगर निगम के संयुक्त आयुक्त लोकेश यादव ने बताया कि निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स डिफाल्टरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। निगम क्षेत्र में ऐसी बहुत की इमारत है, जिस पर निगम का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। इन प्रॉपर्टी को बार-बार नोटिस दे चुके हैं, परंतु इन्होंने अपना टैक्स जमा नहीं करवाया है। निगम की टीम ऐसी सभी इमारतों को सील करेगी। सीलिंग के बावजूद टैक्स जमा न करने पर निगम नियमानुसार कार्रवाई भी करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static