कैथल में 997 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा मेडिकल कॉलेज, जेपी नड्डा ने किया ऐलान(VIDEO)

punjabkesari.in Friday, Sep 02, 2022 - 06:16 PM (IST)

कैथल(जयपाल): बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को कैथल की अनाज मंडी में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए कैथल में 997 करोड़ रुपए की लागत से एक मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाएगा। इस रैली में मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल ने भी विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रम में बीजेपी हरियाणा प्रभारी विनोद तावड़े, कुरूक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी समेत कई नेता मौजूद रहे।

 

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने बदला राजनीति की दिशा

 

नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने देश व प्रदेश में राजनीति की दिशा और दशा को बदलने का कार्य किया है। विकास के दृष्टिगत समूचे देश व प्रदेश में पारदर्शी प्रणाली से व्यवस्था में बदलाव किया गया है। अब संबंधित व्यक्ति को योजनाओं का लाभ सीधा मिल रहा है। बीजेपी सरकार के कार्यकाल में बिचौलिया राज को खत्म किया गया है। वर्तमान परिवेश में भारत देश लेने वाला नहीं, बल्कि दुनिया को कुछ न कुछ देने वाला राष्ट्र बन गया है। स्वास्थ्य सेवाओं की और सुविधा देने के लिए कैथल में 997 करोड़ रुपये से मेडिकल कॉलेज का निर्माण होगा, जिसके निर्माण उपरांत ग्रामीण अंचल में भी बेहत्तरीन स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

 

देश में 220 नए हवाई अड्डे बनाने पर काम कर रही सरकार

 

 उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया को नई दिशा दे रहा है। आज प्रतिदिन 37 किलोमीटर प्रतिदिन हाईवे बनाए जा रहे हैं। इसी प्रकार साढ़े 9 किलोमीटर रेलवे ट्रैक बिछाए जा रहे हैं। जल्द ही देश में 220 नए एयरपोर्ट बनाए जाने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। आज एक रुपया ऊपर से चलता है, तो नीचे तक पूरा एक रुपया पहुंचता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बटन दबाते ही शिमला के रीज मैदान से मार्च माह में 15 सेकेंड के अंदर 11 करोड़ किसानों के खातों में किस्त भेजने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि देश छलांग लगाते हुए आगे बढ़ रहा है। पिछले दिनों लंदन में हुए कॉमनवेल्थ खेलों में देश के खिलाड़ियों ने 22 गोल्ड मेडल जीतने का कार्य किया। हरियाणा प्रदेश खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static