अधीर रंजन चौधरी के लिए मानसिक उपचार केंद्र करवाना पड़ेगा शुरू: असीम गोयल

punjabkesari.in Thursday, Jul 28, 2022 - 07:21 PM (IST)

अंबाला(अमन): कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी बोलने पर भाजपा विधायक असीम गोयल ने करारा पलटवार किया है। गोयल ने कहा कि यह कांग्रेस की झटपटाहट है और यही कांग्रेस की मानसिकता है। उन्होंने तो यह तक कह डाला कि अधीर रंजन चौधरी के लिए आगरा में मानसिक उपचार केंद्र दोबारा शुरू करवाना पड़ेगा। वहीं कांग्रेस सांसदों के निलबंन पर असीम गोयल ने कहा कि कांग्रेस सोनिया गांधी की उम्र का बहाना बनाकर हंगामा कर रही है। उन्होंने कहा कि जो बुरे कर्म करेगा, उसमें उम्र आड़े नहीं आती। बुरे कर्म नही किए तो डरना क्यों है। यह केवल उनके मन का चोर है।

 

गोयल बोले, राष्ट्रपति का अपमान नहीं करेंगे बर्दाश्त

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी बोलने के बाद कांग्रेस सांसद ने भले ही माफी भी मांग ली हो, लेकिन इस घटना के बाद कांग्रेस भाजपा के निशाने पर आ गई है। भाजपा विधायक असीम गोयल ने भी कांग्रेस सांसद समेत पूरी पार्टी को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाली द्रौपदी मुर्मू के लिए ऐसी भाषा का प्रयोग कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के साथ ही पूरी कांग्रेस इसके लिए जिम्मेदार है। इसलिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

 

सोनिया से ईडी की पूछताछ पर कांग्रेस के हंगामे पर भी गोयल का हमला

कांग्रेस द्वारा सोनिया गांधी से ईडी पूछताछ को लेकर लोकसभा व राज्यसभा में हंगामा किया जा रहा है, जिसे लेकर बीते दिन उनके 19 सांसदों को सस्पेंड किया था और आज भी 3 सांसदों को राज्यसभा की कार्यवाही से निलंबित किया गया था। इसे लेकर भाजपा विधायक असीम गोयल ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी यह सब झेला है, लेकिन भाजपा ने ऐसे कभी शोर नहीं मचाया। लेकिन कांग्रेस उम्र का बहाना कर हंगामा कर रही है। अगर सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने गलत काम किया है तो उन्हें जांच का सामना तो करना ही पडेगा। यदि उनके मन में चोर नहीं है तो उन्हें डरना नहीं चाहिए, बल्कि जांच में सहयोग करना चाहिए।  

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static