मानसिक रुप से परेशान युवक की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत, 1 साल पहले हुई थी शादी

punjabkesari.in Thursday, Sep 30, 2021 - 10:44 AM (IST)

घरौंडा : रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक तौर पर परेशान था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत अस्पताल भेज दिया है। आज यानि वीरवार को शव परिजनों को सौंपा जाएगा। 

जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम मृतक चरण सिंह पानीपत की तरफ से आ रही ट्रेन के नीचे आ गया। ग्रामीण वाजिद अली, जगदीश व अन्य ने बताया कि युवक की करीब एक साल पहले शादी हुई थी। वह मानसिक रूप से परेशान था। जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static