करनाल में भी नूंह जैसी घटना, खनन माफियाओं ने DSP को डंपर से कुचलने का किया प्रयास

punjabkesari.in Friday, Feb 03, 2023 - 08:02 PM (IST)

घरौंडा(विवेक राणा) : करीब 6 महीने पहले हरियाणा के नूंह जिले में खनन माफियाओं द्वारा डंपर चढ़ाकर डीएसपी की हत्या करने के बाद करनाल जिले के घरौंडा में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां खनन माफियाओं द्वारा डीएसपी को कुचलकर मारने की कोशिश की गई है। दरअसल डीएसपी मनोज कुमार अवैध खनन की सूचना पर छापेमारी करने गए थे। जैसे ही उन्होंने रेत से भरे डंपर को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने डंपर की स्पीड बढ़ा दी। गनीमत रही कि डीएसपी समय रहते एक तरफ हो गए, वरना माफिया तो उन्हे डंपर से कुचलने का मूड बना चुके थे। किनारे होकर जान बचाई। इसके बाद माफिया वहां से फरार हो गए।

 

PunjabKesari

 

मौके पर कई वाहन छोड़कर भागे आरोपी, 2 बाइक व जेसीबी बरामद


बताया जा रहा है कि पुलिस को घरौंडा के बल्हेड़ा गांव के पास स्थित यमुना नदी में रेत का अवैध खनन होने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर डीएसपी मनोज घरौंडा की महिला एसडीएम अदिति के साथ मौके पर रेड करने गए थे। पुलिस प्रशासन को देखकर अवैध खनन कर रहे लोगों ने वहां से भागने की कोशिश की। इस बीच जैसे ही डीएसपी ने माफियाओं को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने उनके ऊपर डंपर चढ़ाने की कोशिश की। अगर डीएसपी समय पर साइड में न होते तो कोई अनहोनी भी हो सकती थी। इसके बाद खनन माफिया कई वाहनों को छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने मौके से एक जेसीबी और 2 बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है, हालांकि अब तक खनन माफियाओं का कोई पता नहीं चल पाया है।

 

PunjabKesari

 

एसपी गंगाराम पुनिया ने संभाला मोर्चा, बोले- जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी

 

मामले की सूचना मिलते ही खुद करनाल के पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया ने मोर्चा संभाला और आरोपियों को पकड़ने के आदेश जारी किए। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की थी। पुलिस को देखकर वहां से भाग रहे माफियाओं ने डीएसपी मनोज कुमार को डंपर से कुचलने की कोशिश की है। एसपी ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static