हरियाणा का ये मंत्री फोर्टिस अस्पताल में भर्ती, बाएं पैर के घुटने का आज Operation
punjabkesari.in Monday, Dec 15, 2025 - 10:24 AM (IST)
हरियाणा डेस्क : हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। उनके बाएं पैर के घुटने में दर्द है तथा वह पिछले कुछ दिनों से चल भी नहीं पा रहे थे। उन्हें देर रात पंजाब के मोहाली में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनका आज दोपहर को ऑपरेशन किया जाएगा।

बता दें कि कृष्ण लाल पंवार के पास नायब सैनी सरकार में पंचायत एवं विकास विभाग के अलावा, खान एवं भूविज्ञान विभाग की जिम्मेदारी है। वे हरियाणा में दूसरी बार मंत्री बने हैं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)